मुख्य कंटेंट पर जाएं
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
--:--:-- लॉगिन
BCC24 News
विज्ञापन : Article Top

ईसापुर में अभियुक्त के घर जमशेदपुर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

BCC24 News प्रकाशित : 3 सितंबर 2026, 07:34 PM अपडेटेड : 13 सितंबर 2026, 11:57 AM 6
ईसापुर में अभियुक्त के घर जमशेदपुर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

फुलवारीशरीफ। फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के ईसापुर स्थित पानी टंकी दुसाध गली में जमशेदपुर के आजाद नगर थाना की पुलिस ने एक फरार अभियुक्त के घर न्यायालय से जारी इश्तेहार चस्पा किया. पुलिस की कार्रवाई के दौरान फुलवारी शरीफ थाना की पुलिस भी मौजूद रही।

पुलिस के मुताबिक आजाद नगर थाना कांड संख्या 01/2020 में नामजद प्राथमिकी अभियुक्त फिरोज अहमद, पिता शरीक अहमद, लंबे समय से फरार चल रहा है. न्यायालय से जारी इश्तेहार को पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ उसके घर पर चस्पा कर लोगों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के फरार रहने की स्थिति में न्यायालय के निर्देश के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

कमेंट्स 0

अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!

आपका कमेंट लिखें
कमेंट मॉडरेशन के बाद दिखाए जाएंगे।