नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के बढ़ते ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मंत्रिमंडल की बैठक में नई मेट्रो लाइन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।
अधिकारियों के मुताबिक इस लाइन को तीन चरणों में बनाया जाएगा और पहले चरण का काम अगले साल से शुरू होगा। इससे रोजाना लाखों यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विशेषज्ञों का मानना है कि नई लाइन शुरू होने के बाद सड़कों पर वाहनों की संख्या में कमी आएगी और प्रदूषण के स्तर में भी सुधार होगा।
कमेंट्स 0
अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!