मुख्य कंटेंट पर जाएं
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
--:--:-- लॉगिन
BCC24 News
विज्ञापन : Article Top

कटे होंठ एवं कटे तालु की समस्या से ग्रसित बच्चों की निःशुल्क सर्जरी : निशांत कुमार

अमित कुमार प्रकाशित : 16 अक्टूबर 2026, 11:52 PM अपडेटेड : 17 अक्टूबर 2026, 01:41 PM 114
कटे होंठ एवं कटे तालु की समस्या से ग्रसित बच्चों की निःशुल्क सर्जरी : निशांत कुमार

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार जी ने लिया संकल्प उन्होंने कहा कि कटे होंठ एवं कटे तालु की समस्या से ग्रसित बच्चों की निःशुल्क सर्जरी के लिए बीते 2 अक्टूबर को एक विशेष अभियान प्रारंभ किया गया था। अब तक इस अभियान के तहत 98 बच्चों की सफल सर्जरी हो चुकी है।हमारा प्रयास है कि कटे होंठ, कटे तालु और टंग टाई जैसी समस्याओं से ग्रसित बच्चे भी सहजता से खान-पान कर सकें, बोल सकें और आत्मविश्वास के साथ सामान्य जीवन जी सकें।यह अभियान आगामी 14 नवंबर तक चलेगा।

आप सभी से अपील है कि यदि आपके घर, परिवार या समाज में ऐसे बच्चे हैं, तो उन्हें इस अभियान के तहत चिन्हित अस्पतालों में ले जाएँ और उनका निःशुल्क उपचार एवं आवश्यकतानुसार सर्जरी कराएँ।इस अभियान के तहत PMCH, पटना AIIMS, पटना NMCH पटना IGIMS, पटना SKMCH, मुजफ्फरपुर; दमच दरभंगा;ANMMCH गयाजी; JLNMCH, भागलपुर एवं मेडिवर्सल अस्पताल पटना सहित राज्य के 12 चिकित्सा संस्थानों में उपचार की सुविधा उपलब्ध है।आइए, हम सब मिलकर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लौटाने और उनके जीवन को नई आशा एवं आत्मविश्वास से भरने के इस प्रयास में सहभागी बनें।

संबंधित खबरें

कमेंट्स 0

अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!

आपका कमेंट लिखें
कमेंट मॉडरेशन के बाद दिखाए जाएंगे।