मुख्य कंटेंट पर जाएं
रविवार, 18 अक्टूबर 2026
--:--:-- लॉगिन
BCC24 News
विज्ञापन : Article Top

पंजाब के मुख्य सचिव के ए. पी. सिन्हा ने तख्त श्री पटना साहिब में टेका मत्था

अमित कुमार प्रकाशित : 17 अक्टूबर 2026, 11:38 PM 0
पंजाब के मुख्य सचिव के ए. पी. सिन्हा ने तख्त श्री पटना साहिब में टेका मत्था

पटना साहिब पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा आज तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में नतमस्तक हुए और गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने गुरुघर में बैठकर श्रद्धापूर्वक गुरबाणी कीर्तन का श्रवण किया। इसके उपरांत उन्होंने दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज एवं माता साहिब कौर जी के पवित्र जोड़ा साहिब के दर्शन कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

इस अवसर पर तख्त साहिब के ग्रंथी साहिब द्वारा मुख्य सचिव को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं, तख्त साहिब के प्रधान सरदार जगजोत सिंह सोही ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। सरदार जगजोत सिंह सोही ने के.ए.पी. सिन्हा को जनवरी में आयोजित होने वाले श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 360वें प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए विशेष रूप से निमंत्रण दिया।

सरदार जगजोत सिंह सोही ने बताया कि तख्त श्री पटना साहिब में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का 360वां प्रकाश पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस पावन आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व को धार्मिक मर्यादा एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में मनाने के लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं, ताकि देश-विदेश से आने वाली संगत को गुरुघर में माथा टेकने और गुरु महाराज के प्रकाश पर्व की खुशियों में शामिल होने का अवसर मिल सके।सरदार जगजोत सिंह सोही ने देश-विदेश की समस्त गुरु नानक नाम लेवा संगत को प्रकाश पर्व में शामिल होने का खुला निमंत्रण देते हुए तख्त श्री पटना साहिब पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व समूची संगत के लिए श्रद्धा, आस्था एवं आध्यात्मिक उल्लास का पावन अवसर है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगत के पहुंचने की उम्मीद है और तख्त साहिब में आयोजन की तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं।

संबंधित खबरें

कमेंट्स 0

अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!

आपका कमेंट लिखें
कमेंट मॉडरेशन के बाद दिखाए जाएंगे।