जहानाबाद। दुर्गा पूजा एवं मेले को लेकर शनिवार की सुबह पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद के नेतृत्व में पूजा पंडालों, श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, यातायात व्यवस्था और मूर्ति विसर्जन मार्गों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने, विसर्जन जुलूस के सुरक्षित संचालन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन ने पूजा एवं मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।
कमेंट्स 0
अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!