मुख्य कंटेंट पर जाएं
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
--:--:-- लॉगिन
BCC24 News
विज्ञापन : Article Top

यूट्यूब पत्रकार मामले में थानाध्यक्ष पर गिरी गाज

BCC24 News प्रकाशित : 3 सितंबर 2026, 07:39 PM अपडेटेड : 16 अक्टूबर 2026, 03:57 PM 78
यूट्यूब पत्रकार मामले में थानाध्यक्ष पर गिरी गाज

वैशाली। हरलोचनपुर वैशाली जिले के हरलोचनपुर थाना कांड संख्या 23/2026 के अनुसंधान में प्रक्रियात्मक त्रुटियां पाए जाने के बाद पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। महुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर हरलोचनपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव समेत तीन पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस केंद्र, हाजीपुर में लाइन हाजिर किया गया है।

जांच में अनुसंधान एवं केस डायरी लेखन में प्रक्रियात्मक खामियां सामने आई थीं। साथ ही कर्तव्य के प्रति लापरवाही को भी गंभीरता से लिया गया।निलंबित होने वालों में थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव अनुसंधानकर्ता एसआई इन्द्रजीत कुमार और अनुसंधानकर्ता एसआई सुमन झा शामिल हैं। वहीं एसआई सुबोध कुमार को हरलोचनपुर थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

संबंधित खबरें

कमेंट्स 0

अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!

आपका कमेंट लिखें
कमेंट मॉडरेशन के बाद दिखाए जाएंगे।