मुख्य कंटेंट पर जाएं
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
--:--:-- लॉगिन
BCC24 News
विज्ञापन : Article Top

पटना ट्रैफ़िक पुलिस में लाइन डे

अमित कुमार प्रकाशित : 25 सितंबर 2026, 10:23 PM अपडेटेड : 29 सितंबर 2026, 05:16 PM 6
पटना ट्रैफ़िक पुलिस में लाइन डे

पटना। यातायात पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लाइन डे का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने प्रतिनियुक्त कर्मियों के ऑर्डरली रूम एवं अनुरोध कक्ष के माध्यम से विभिन्न मामलों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। लाइन डे के दौरान यातायात कर्मियों के अवकाश एवं छुट्टी से संबंधित आवेदनों पर त्वरित एवं सहानुभूतिपूर्वक विचार करने के निर्देश दिए गए। वहीं, ड्यूटी के दौरान फील्ड में तैनात जवानों को होने वाली व्यावहारिक समस्याओं एवं कठिनाइयों को सुना गया और उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

इसके अलावा ड्यूटी के दौरान लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा कर्तव्य से विमुख होने से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। ऐसे मामलों में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। पटना पुलिस के अनुसार, जवानों के कल्याण एवं सुविधाओं का ध्यान रखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित एवं अनुशासित बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

संबंधित खबरें

कमेंट्स 0

अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!

आपका कमेंट लिखें
कमेंट मॉडरेशन के बाद दिखाए जाएंगे।