मुख्य कंटेंट पर जाएं
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
--:--:-- लॉगिन
BCC24 News
विज्ञापन : Article Top

पटना स्नातक निर्वाचन चुनाव की तैयारियों को लेकर जदयू प्रदेश कार्यालय में समीक्षा बैठक

BCC24 News प्रकाशित : 8 सितंबर 2026, 12:43 AM अपडेटेड : 15 अक्टूबर 2026, 01:45 AM 15
पटना स्नातक निर्वाचन चुनाव की तैयारियों को लेकर जदयू प्रदेश कार्यालय में समीक्षा बैठक

पटना। आगामी पटना स्नातक निर्वाचन (बिहार विधान परिषद) के मद्देनजर सोमवार को जनता दल (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में महत्वपूर्ण तैयारी एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मा0 स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत एवं मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित सभी मा0 विधायकगण, विधान पार्षदगण एवं वरीय नेतागण के साथ आगामी चुनाव की तैयारियों एवं रणनीति पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान जनसंपर्क अभियान, आपसी समन्वय, संगठनात्मक तैयारियों एवं चुनावी रणनीति सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर जदयू विधायक दल के नेता सह मा0 मंत्री श्री श्रवण कुमार, विधान परिषद के उपसभापति प्रो. डाॅ0 रामवचन राय, विधान परिषद में सत्तारूढ़़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह मा0 विधायक श्री श्याम रजक, प्रदेश प्रवक्ता सह मा0 विधान पार्षद श्री नीरज कुमार, मा0 विधान पार्षद श्री रवींद्र प्रसाद सिंह, मा0 विधायक श्री अनंत सिंह, मा0 विधायक श्री कृष्ण मुरारी शरण, मा0 विधायक श्री कौशल किशोर, मा0 विधायक श्री अरुण मांझी, मा0 विधायक श्री रूहेल रंजन, माॅ0 विधान पार्षद श्री अशोक कुमार यादव, चुनाव प्रभारी प्रो. जनार्दन प्रसाद सिंह, पूर्व विधान पार्षद श्री राजू यादव, पूर्व विधायक श्रीमती उषा सिन्हा, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्री अरुण वर्मा, श्रीमती अंजुम आरा, श्री सुमित कुमार सिंह सहित अन्य नेतागण मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

कमेंट्स 0

अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!

आपका कमेंट लिखें
कमेंट मॉडरेशन के बाद दिखाए जाएंगे।