मुख्य कंटेंट पर जाएं
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
--:--:-- लॉगिन
BCC24 News
विज्ञापन : Article Top

पटना सिटी में शराब और स्मैक के खिलाफ कार्रवाई

अमित कुमार प्रकाशित : 5 सितंबर 2026, 07:29 PM अपडेटेड : 16 अक्टूबर 2026, 03:58 PM 262
पटना सिटी में शराब और स्मैक के खिलाफ कार्रवाई

पटना सिटी। चौक थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत शराब और स्मैक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कौंवाखोह गांव से 20 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सिमरन देवी, पति उज्ज्वल, निवासी कौंवाखोह तथा कुंदन कुमार, पिता पिंटू राय, निवासी अदराघाट, थाना मालसलामी के रूप में हुई है। वहीं, किलाघाट इलाके से पुलिस ने 12 पुड़िया स्मैक के साथ श्याम राय, पिता कृष्ण राय तथा शोभा देवी, पति श्याम राय, दोनों निवासी किलारोड को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इसके अलावा हथियार के साथ वायरल हुए वीडियो मामले में संलिप्तता और वीडियो बनाने के आरोप में मोनू कुमार, पिता रमेश प्रसाद, निवासी मंगल तालाब (हरिजन कॉलोनी) को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। चौक थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह के अनुसार थाना क्षेत्र में अवैध शराब, मादक पदार्थ और हथियार से जुड़े मामलों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

संबंधित खबरें

कमेंट्स 0

अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!

आपका कमेंट लिखें
कमेंट मॉडरेशन के बाद दिखाए जाएंगे।