मुख्य कंटेंट पर जाएं
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
--:--:-- लॉगिन
BCC24 News
विज्ञापन : Article Top

पटना साहिब में जल्द शुरू होगा एमआरआई सेंटर

अमित कुमार प्रकाशित : 23 सितंबर 2026, 10:14 PM अपडेटेड : 16 अक्टूबर 2026, 03:53 PM 213
पटना साहिब में जल्द शुरू होगा एमआरआई सेंटर

मुंबई/पटना साहिब। जरूरतमंद लोगों को कम दरों पर आधुनिक चिकित्सा जांच उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पटना साहिब में जल्द ही चार साहिबजादे एम आर आई सैन्टर सेंटर शुरू किया जाएगा। इसी उद्देश्य को लेकर तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधक समिति के उपाध्यक्ष सरदार गुरुविंदर सिंह ने मुंबई के उल्हासनगर स्थित चार साहिबज़ादे एम आर आई सेंटर का दौरा किया और वहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं एवं सेंटर के संचालन की व्यवस्था का जायजा लिया।

चार साहिबज़ादे एम आर आई सेंटर खालसा कॉलेज मुंबई के चेयरमैन, चीफ खालसा दीवान महाराष्ट्रा के अध्यक्ष तथा तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधक समिति के सदस्य सरदार गुरिंदर सिंह बावा जी के सेवाभाव और समर्पण से संचालित किया जा रहा है। सेंटर में जरूरतमंद मरीजों एवं संगत को एम आर आई और सी टी स्कैन जैसी महंगी जांच सुविधाएं अपेक्षाकृत कम दरों पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।

दौरे के दौरान सरदार गुरुविंदर सिंह ने सेंटर की कार्यप्रणाली, अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने इस सेवा को मानवता की सेवा और मेडिकल लंगर की भावना का प्रभावी उदाहरण बताते हुए कहा कि महंगी चिकित्सा जांच के दौर में जरूरतमंद लोगों को सुलभ और कम लागत पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना समाज के लिए महत्वपूर्ण सेवा है।

उन्होंने कहा कि उल्हासनगर में जिस प्रकार चार साहिबज़ादे डत्प् सेंटर के माध्यम से लोगों को राहत प्रदान की जा रही है, उसी तर्ज पर पटना साहिब में भी इस प्रकार की सुविधा शुरू करने की योजना है। सरदार गुरिंदर सिंह बावा जी के सहयोग और प्रबंधक समिति के प्रयासों से पटना साहिब में जल्द ही एम आर आई और सी टी स्कैन सेंटर शुरू किया जाना है। इससे पटना साहिब तथा आसपास के क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों को महंगी जांच के लिए दूर जाने अथवा अत्यधिक खर्च करने से राहत मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर चार साहिबज़ादे एम आर आई सेंटर की टीम की ओर से सरदार गुरुविंदर सिंह को सम्मानित भी किया गया। उन्होंने सेंटर की पूरी टीम और सेवा में योगदान दे रहे सभी सेवाभावी साथियों का आभार व्यक्त किया।

संबंधित खबरें

कमेंट्स 0

अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!

आपका कमेंट लिखें
कमेंट मॉडरेशन के बाद दिखाए जाएंगे।