मुख्य कंटेंट पर जाएं
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
--:--:-- लॉगिन
BCC24 News
विज्ञापन : Article Top

पल्लवी नारायण बनी जदयू कला, संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव

अमित कुमार प्रकाशित : 27 सितंबर 2026, 11:30 PM अपडेटेड : 17 अक्टूबर 2026, 03:55 PM 305
पल्लवी नारायण बनी जदयू कला, संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) बिहार प्रदेश के कला, संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ की नव-मनोनीत राज्य कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इसमें पल्लवी नारायण को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के अवलोकन एवं स्वीकृति के बाद पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में नई टीम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि कला, संस्कृति एवं खेल के माध्यम से संगठन को पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक सक्रिय और मजबूत किया जाएगा।

कृष्णा पटेल ने कहा कि प्रकोष्ठ कला, संस्कृति और खेल से जुड़े कार्यक्रमों के जरिए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन एवं जनसेवा से जुड़े विचारों को लोगों तक पहुंचाने का काम करेगा। साथ ही युवाओं, खिलाड़ियों, कलाकारों, साहित्यकारों और कला-संस्कृति से जुड़े लोगों को संगठन से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। पल्लवी नारायण को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके समर्थकों और कला-संस्कृति से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

संबंधित खबरें

कमेंट्स 0

अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!

आपका कमेंट लिखें
कमेंट मॉडरेशन के बाद दिखाए जाएंगे।