मुख्य कंटेंट पर जाएं
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
--:--:-- लॉगिन
BCC24 News
विज्ञापन : Article Top

नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलजा द्वारा मसौढ़ी थाना का वार्षिक निरीक्षण किया

अमित कुमार प्रकाशित : 26 सितंबर 2026, 10:19 PM अपडेटेड : 17 अक्टूबर 2026, 12:39 AM 172
नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलजा द्वारा मसौढ़ी थाना का वार्षिक निरीक्षण किया

पटना। मसौढ़ी नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) पटना सुश्री शैलजा ने आज मसौढ़ी थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित कर आम लोगों की समस्याएं और शिकायतें सीधे सुनी गईं।निरीक्षण के दौरान थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, वायरलेस, CCTNS प्रणाली, सिरिस्ता कार्यों समेत विभिन्न अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही लंबित कांडों के अनुसंधान की भी समीक्षा की गई।

जनता दरबार में नागरिकों ने अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे नगर पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखे। सुश्री शैलजा ने लोगों की बातों को सुना और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को मामलों में त्वरित एवं विधि-सम्मत कार्रवाई के निर्देश दिए।इस पहल का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद एवं विश्वास कायम करना और क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करना है।आपके इलाके की समस्या भी खबर बन सकती है। समस्या बताएं, आवाज उठाएं और समाधान की पहल करें।

संबंधित खबरें

कमेंट्स 0

अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!

आपका कमेंट लिखें
कमेंट मॉडरेशन के बाद दिखाए जाएंगे।