मुख्य कंटेंट पर जाएं
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
--:--:-- लॉगिन
BCC24 News
विज्ञापन : Article Top

नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर सरकार अलर्ट

अमित कुमार प्रकाशित : 1 अक्टूबर 2026, 11:00 PM अपडेटेड : 17 अक्टूबर 2026, 12:33 AM 187
नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर सरकार अलर्ट

पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज जेपी गंगा पथ पहुंचकर गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आमजन को कोई परेशानी न हो और 48 घंटे तक सतत निगरानी की जाए।

सीएम ने कहा कि इस बार गंगा, गंडक और सोन में रिकॉर्ड पानी आया है, जबकि बिहार में 32% कम बारिश हुई है। राहत एवं बचाव के लिए एयरफोर्स से भी मदद मांगी गई है। सरकार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। मौके पर सचिव संजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी कुंदन कुमार और एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

कमेंट्स 0

अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!

आपका कमेंट लिखें
कमेंट मॉडरेशन के बाद दिखाए जाएंगे।