मुख्य कंटेंट पर जाएं
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
--:--:-- लॉगिन
BCC24 News
विज्ञापन : Article Top

मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या

अमित कुमार प्रकाशित : 28 सितंबर 2026, 05:55 PM अपडेटेड : 17 अक्टूबर 2026, 03:55 PM 285
मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या

समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में रविवार को देर शाम एक मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या किए जाने मामला सामने आया है।जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।घटना टेकूना चौक साखमोहन के समीप की बताई जा रही है।मृतक की पहचान गांव के ही शंकर दास के 40 वर्षीय पुत्र अशोक दास के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि अशोक दास दिव्यांग थे और टेकूना चौक पर शाम के समय मुर्गा बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। इसके अलावा वह दिन में टोटो चलाने का काम भी करते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। हत्या के कारणों और घटना में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

संबंधित खबरें

कमेंट्स 0

अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!

आपका कमेंट लिखें
कमेंट मॉडरेशन के बाद दिखाए जाएंगे।