मुख्य कंटेंट पर जाएं
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
--:--:-- लॉगिन
BCC24 News
विज्ञापन : Article Top

फ़िल्म 'वन' की टीम ने पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर में की पूजा-अर्चना

अमित कुमार प्रकाशित : 19 सितंबर 2026, 09:07 PM अपडेटेड : 16 अक्टूबर 2026, 03:48 AM 4
फ़िल्म 'वन' की टीम ने पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर में की पूजा-अर्चना

पटना। बिहटा के वन देवी पर आधारित फिल्म ‘वन’ के कलाकारों एवं टीम के सदस्यों ने शनिवार शाम पटना जंक्शन स्थित श्री महावीर मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान फिल्म निर्माता एकता कपूर, अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

फिल्म की टीम ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और इसके बाद आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और फिल्म टीम के सदस्यों की मौजूदगी रही। श्री महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल ने एकता कपूर, तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा को मंदिर की कॉफी टेबल बुक भेंट की। वहीं, मंदिर की ओर से सभी अतिथियों को रामनामा भी भेंट किया गया।

संबंधित खबरें

कमेंट्स 0

अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!

आपका कमेंट लिखें
कमेंट मॉडरेशन के बाद दिखाए जाएंगे।