मुख्य कंटेंट पर जाएं
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
--:--:-- लॉगिन
BCC24 News
विज्ञापन : Article Top

होम डिलीवरी करते 17 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार

अमित कुमार प्रकाशित : 29 सितंबर 2026, 08:31 PM अपडेटेड : 2 अक्टूबर 2026, 05:09 AM 3
होम डिलीवरी करते 17 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार

फुल्काहा थाना पुलिस ने मंगलवार की शाम शराब की होम डिलीवरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को 17 बोतल ब्रिक्स शराब के साथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई थाना क्षेत्र के हाई स्कूल फुलकाहा जाने वाली सड़क पर मंगलवार शाम करीब आठ बजे की गई।

थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति साइकिल से घूम-घूमकर शराब की होम डिलीवरी कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 17 बोतल ब्रिक्स शराब बरामद की गई।

गिफ्तार व्यक्ति की पहचान मानिकपुर निवासी कृष्ण मोहन यादव के रूप में हुई है। कार्रवाई में चौकीदार ललित पासवान सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें

कमेंट्स 0

अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!

आपका कमेंट लिखें
कमेंट मॉडरेशन के बाद दिखाए जाएंगे।