मुख्य कंटेंट पर जाएं
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
--:--:-- लॉगिन
BCC24 News
विज्ञापन : Article Top

दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

अमित कुमार प्रकाशित : 16 सितंबर 2026, 08:41 PM अपडेटेड : 21 सितंबर 2026, 10:06 AM 6
दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

पटना सिटी। आलमगंज थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक चोरी का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित ने आलमगंज थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज और बाइक से संबंधित विवरण के आधार पर जांच में जुट गई है।

गायघाट काजीबाग, खड़ा कुआं निवासी शंकर पांडेय के पुत्र राहुल कुमार पांडेय ने पुलिस को बताया कि सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अपनी टीवीएस अपाचे बाइक (नंबर BR-01FK-5410) से गायघाट बांस टाल स्थित चैतन्य मंदिर के पास गया था। उसने नीले रंग की बाइक को पुल के नीचे एक चाय दुकान के समीप खड़ा किया और अपने काम से चला गया।

काम पूरा करने के बाद जब राहुल वापस बाइक लेने पहुंचा तो बाइक वहां से गायब थी। आसपास काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। इसके बाद चैतन्य मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की गई, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति द्वारा बाइक चोरी किए जाने की बात सामने आई।

पीड़ित की शिकायत पर आलमगंज थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बाइक के इंजन एवं चेसिस नंबर के साथ वाहन नंबर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान और बाइक की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी माध्यमों की मदद से मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित खबरें

कमेंट्स 0

अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!

आपका कमेंट लिखें
कमेंट मॉडरेशन के बाद दिखाए जाएंगे।