मुख्य कंटेंट पर जाएं
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
--:--:-- लॉगिन
BCC24 News
विज्ञापन : Article Top

चौक थाना पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया

अमित कुमार प्रकाशित : 29 सितंबर 2026, 08:22 PM अपडेटेड : 2 अक्टूबर 2026, 04:33 PM 4
चौक थाना पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया

चौक थाना पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

पटनासिटी। चौक थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत दो एनबीडब्ल्यू वारंटियों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

 

पुलिस के अनुसार, एनबीडब्ल्यू वारंट के आधार पर अब्दुल रज्जाक उर्फ अब्दुल खालिद, पिता स्वर्गीय मोइनुद्दीन, निवासी मदरसा गली, चौक थाना तथा उदित कुमार, पिता स्वर्गीय प्रकाश कुमार अवस्थी, निवासी नेहरू टोला, चौक थाना को गिरफ्तार किया गया।

 

वहीं, चौक थाना कांड संख्या 558/26, मोबाइल झपटमारी से जुड़े मामले में आरोपी नीरज कुमार, पिता राजकुमार राय, निवासी मिर्चाई घाट गली, चौक थाना को गिरफ्तार किया गया।

 

इसके अलावा शराब पीकर अपनी मां के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप में विकास कुमार, पिता शिव शंकर प्रसाद, निवासी हरिमंदिर गली, चौक थाना को गिरफ्तार किया गया। चौक थानाध्यक्ष के अनुसार, इस कार्रवाई में कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।

संबंधित खबरें

कमेंट्स 0

अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!

आपका कमेंट लिखें
कमेंट मॉडरेशन के बाद दिखाए जाएंगे।