मुख्य कंटेंट पर जाएं
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
--:--:-- लॉगिन
BCC24 News
विज्ञापन : Article Top

चौक थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई में सात गिरफ्तार

अमित कुमार प्रकाशित : 17 सितंबर 2026, 07:58 PM अपडेटेड : 17 अक्टूबर 2026, 08:29 PM 321
चौक थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई में सात गिरफ्तार

पटनासिटी। चौक थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौक थानाप्रभारी राज किशोर सिंह ने बताया की कार्रवाई के दौरान स्मैक बेचने के मामले में फरार आरोपी, दो NBW वारंटी तथा शराब पीकर हंगामा और मारपीट करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार S Drive के दौरान चौक थाना कांड संख्या 480/26 में फरार चल रहे कथित स्मैक विक्रेता सरवन कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। इसके अलावा पुलिस ने दो NBW वारंटियों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओम प्रकाश राय तथा इंद्रजीत राय हैं। वहीं, शराब पीकर हंगामा एवं मारपीट करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें जयप्रकाश साह, गोपाल प्रसाद, राजेश कुमार तथा शिवा कुमार शामिल हैं। चौक थाना पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें

कमेंट्स 0

अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!

आपका कमेंट लिखें
कमेंट मॉडरेशन के बाद दिखाए जाएंगे।