मुख्य कंटेंट पर जाएं
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
--:--:-- लॉगिन
BCC24 News
विज्ञापन : Article Top

अवैध पटाखे के गोदाम में छापेमारी, भारी मात्रा में पटाखा बरामद

अमित कुमार प्रकाशित : 27 सितंबर 2026, 11:38 PM अपडेटेड : 16 अक्टूबर 2026, 03:53 PM 195
अवैध पटाखे के गोदाम में छापेमारी, भारी मात्रा में पटाखा बरामद

पटनासिटी। मेहंदीगंज थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पटाखे के गोदाम में छापामारी, भारी मात्रा में पटाखा बरामद। इलाके में मचा हड़कंप।बताते चले कि पुलिस को गोदाम में अवैध तरीके से पटाखा जमा किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर मेहंदीगंज थाना पुलिस ने शनिवार की रात संबंधित स्थान पर छापेमारी की। पुलिस टीम ने गोदाम की तलाशी ली, जहां बड़ी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने बरामद पटाखों को जब्त कर लिया।

मामले में पुलिस ने गोदाम संचालक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानकारी जुटाने में लगी है कि इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे कहां से लाए गए थे और इन्हें कहां-कहां सप्लाई किया जाना था।

संबंधित खबरें

कमेंट्स 0

अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!

आपका कमेंट लिखें
कमेंट मॉडरेशन के बाद दिखाए जाएंगे।