नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी सरकारी अस्पतालों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड व्यवस्था अनिवार्य कर दी है।
अब मरीजों की पूरी मेडिकल हिस्ट्री डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेगी और किसी भी अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टर तुरंत रिपोर्ट देख सकेंगे।
मंत्रालय का कहना है कि इससे दोहराव वाले टेस्ट पर होने वाला खर्च घटेगा और इलाज की गुणवत्ता में सुधार आएगा।
कमेंट्स 0
अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!