सर्दियों में संक्रमण और सर्दी-खांसी का खतरा बढ़ जाता है। पोषण विशेषज्ञों का कहना है कि सही डाइट से इम्युनिटी मजबूत की जा सकती है।
आंवला, अदरक, हल्दी वाला दूध, मेथी, सरसों का साग, गुड़ और खजूर इस मौसम में फायदेमंद माने जाते हैं।
रोजाना 30 मिनट की सैर और खूब पानी पीना भी बीमारियों से बचाव में असरदार है।
कमेंट्स 0
अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!