नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रेलवे स्टेशन पर रेलकर्मियों की मानवीय मदद देखी जा सकती है।
वीडियो में एक बुजुर्ग यात्री को ट्रेन में चढ़ने में कर्मचारी मदद करते दिखे। यूजर्स ने इसे भारतीय रेल की अच्छी तस्वीर बताते हुए लाखों लाइक दिए।
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यात्रा सुविधा हमारी प्राथमिकता है और ऐसे कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।
कमेंट्स 0
अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!