मुख्य कंटेंट पर जाएं
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
--:--:-- लॉगिन
BCC24 News
विज्ञापन : Article Top

विधायक रत्नेश कुशवाहा ने सिंघानिया परिवार से की मुलाक़ात

अमित कुमार प्रकाशित : 6 अक्टूबर 2026, 09:55 PM अपडेटेड : 16 अक्टूबर 2026, 02:41 PM 2
विधायक रत्नेश कुशवाहा ने सिंघानिया परिवार से की मुलाक़ात

पटनासिटी। पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुशवाहा ने पटना सिटी के उद्योगपति अमरनाथ सिंघानिया की भागलपुर के पास सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद उनके परिवार से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान विधायक ने अमरनाथ सिंघानिया के घायल पुत्र संजय सिंघानिया के इलाज को लेकर अस्पताल के निदेशक से बातचीत की। 

उन्होंने संजय सिंघानिया को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। मुलाकात के दौरान मारवाड़ी सेवा समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा और बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष अनिल वर्मा भी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

कमेंट्स 0

अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!

आपका कमेंट लिखें
कमेंट मॉडरेशन के बाद दिखाए जाएंगे।