मुख्य कंटेंट पर जाएं
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
--:--:-- लॉगिन
BCC24 News
विज्ञापन : Article Top

ट्रेन की चपेट में आने मजदूर की मौत, सुबह चाचा को रेलवे ट्रैक पर मिला भतीजे का शव

अमित कुमार प्रकाशित : 2 अक्टूबर 2026, 10:04 PM अपडेटेड : 3 अक्टूबर 2026, 11:39 PM 2
ट्रेन की चपेट में आने मजदूर की मौत, सुबह चाचा को रेलवे ट्रैक पर मिला भतीजे का शव

पानीपत के काबड़ी रोड रेलवे फाटक के पास देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। रोहतक से जींद की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार निवासी सुदामा कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक सुदामा कुमार कई वर्षों से पानीपत में रहकर पल्लेदारी का काम करता था। देर रात ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान कबाड़ी रोड रेलवे फाटक के पास वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की जानकारी उस समय हुई, जब सुबह सुदामा का चाचा घूमने के लिए निकला। रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देखकर उसने पहचान की तो शव उसके ही भतीजे सुदामा का निकला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सुदामा कुमार तीन बच्चों का पिता था। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित खबरें

कमेंट्स 0

अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!

आपका कमेंट लिखें
कमेंट मॉडरेशन के बाद दिखाए जाएंगे।