मुख्य कंटेंट पर जाएं
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
--:--:-- लॉगिन
BCC24 News
विज्ञापन : Article Top

स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, हंगामा करने के आरोप में भेजा गया जेल

अमित कुमार प्रकाशित : 4 अक्टूबर 2026, 10:36 PM अपडेटेड : 16 अक्टूबर 2026, 03:53 PM 196
स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, हंगामा करने के आरोप में भेजा गया जेल

पटना। पटना के चौक थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चौक शिकारपुर इलाके से 28 पुड़िया स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान चौक शिकारपुर निवासी मोहित सोनी के रूप में हुई है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चौक शिकारपुर इलाके में एक युवक के पास नशीला पदार्थ मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोहित सोनी को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 28 पुड़िया स्मैक बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।

इसी कार्रवाई के दौरान शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हर मंदिर गली निवासी अरुण कुमार, के रूप में हुई है।चौक थाना पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नशीले पदार्थ की सप्लाई से जुड़े अन्य संभावित लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। चौक थाना पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

संबंधित खबरें

कमेंट्स 0

अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!

आपका कमेंट लिखें
कमेंट मॉडरेशन के बाद दिखाए जाएंगे।