मुख्य कंटेंट पर जाएं
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
--:--:-- लॉगिन
BCC24 News
विज्ञापन : Article Top

फायरिंग की घटना में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार

प्रिया वर्मा प्रकाशित : 11 सितंबर 2026, 06:14 PM अपडेटेड : 16 अक्टूबर 2026, 03:53 PM 217
फायरिंग की घटना में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार

पटना। मसौढ़ी थाना क्षेत्र में 9 सितंबर 2026 को अज्ञात अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग की घटना के मामले में पटना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से फायरिंग में प्रयुक्त पिस्टल, मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद इस संबंध में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (मसौढ़ी-01) के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद एक प्राथमिकी अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से फायरिंग की घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल, एक मैगजीन एवं 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए, जिन्हें पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कार्रवाई के संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलजा ने भी जानकारी दी।

संबंधित खबरें

कमेंट्स 0

अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!

आपका कमेंट लिखें
कमेंट मॉडरेशन के बाद दिखाए जाएंगे।