मुख्य कंटेंट पर जाएं
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
--:--:-- लॉगिन
BCC24 News
विज्ञापन : Article Top

पेंशनधारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, खाते में आएगी पैसा

BCC24 News प्रकाशित : 10 सितंबर 2026, 08:00 PM अपडेटेड : 16 अक्टूबर 2026, 03:53 PM 280
पेंशनधारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, खाते में आएगी पैसा

वैशाली में पेंशनधारियों के लिए बड़ी खुशखबरी 10 सितंबर 2026 को खाते में आएगी अगस्त माह की पेंशन राशि।बिहार सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत अगस्त 2026 की पेंशन राशि DBT के माध्यम से सीधे पेंशनधारियों के बैंक खातों में अंतरित की जाएगी।

वैशाली जिले में 3,62,650 पेंशनधारी होंगे लाभान्वित ₹1,100 प्रतिमाह की दर से पेंशन राशि सीधे बैंक खाते में DBT के माध्यम से इसमें वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांगजनों के लिए संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के पात्र लाभुक शामिल हैं।राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 10 सितंबर को वैशाली समाहरणालय स्थित पुष्करणी सभागार में किया जाएगा।

पेंशनधारियों के लिए जरूरी सूचना:

10 सितंबर को राशि अंतरित होने के बाद अपने बैंक खाते की जांच जरूर करें। यदि किसी तकनीकी समस्या के कारण राशि प्राप्त नहीं होती है, तो संबंधित प्रखंड कार्यालय में समस्या दर्ज कराएं। जिला प्रशासन पात्र लाभुकों को समय पर पेंशन उपलब्ध कराने के साथ-साथ अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए भी लगातार प्रयासरत है।सीधा लाभ, सीधे खाते में

संबंधित खबरें

कमेंट्स 0

अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!

आपका कमेंट लिखें
कमेंट मॉडरेशन के बाद दिखाए जाएंगे।