मुख्य कंटेंट पर जाएं
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
--:--:-- लॉगिन
BCC24 News
विज्ञापन : Article Top

ओवरलोड डंपरों पर डीएम अजय द्विवेदी का सख्त रुख

अमित कुमार प्रकाशित : 25 सितंबर 2026, 10:26 PM अपडेटेड : 2 अक्टूबर 2026, 04:23 PM 7
ओवरलोड डंपरों पर डीएम अजय द्विवेदी का सख्त रुख

रामपुर। ओवरलोड बड़े डंपरों के संचालन को लेकर जिलाधिकारी अजय द्विवेदी ने सख्त रुख अपनाया है। इंटरव्यू के दौरान ओवरलोडिंग और सड़क सुरक्षा को लेकर पूछे गए सवाल पर डीएम ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 संबंधित अधिकारियों को लगातार जांच और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि क्षमता से अधिक भार लेकर चलने वाले डंपरों की जांच की जाए और ओवरलोड पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई

प्रशासन का फोकस ओवरलोड वाहनों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर है। डीएम के सख्त निर्देशों के बाद संबंधित विभागों में कार्रवाई तेज होने की उम्मीद है।

संबंधित खबरें

कमेंट्स 0

अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!

आपका कमेंट लिखें
कमेंट मॉडरेशन के बाद दिखाए जाएंगे।