मुख्य कंटेंट पर जाएं
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
--:--:-- लॉगिन
BCC24 News
विज्ञापन : Article Top
राज्य Breaking

नगर निगम की लापरवाही जयंतीपुर मीना नगर गली की हालत बदहाल

BCC24 News प्रकाशित : 15 अक्टूबर 2026, 04:30 PM अपडेटेड : 16 अक्टूबर 2026, 05:58 AM 1
नगर निगम की लापरवाही जयंतीपुर मीना नगर गली की हालत बदहाल

मुरादाबाद जयंतिपुर। रामपुर शहर के जयंतिपुर क्षेत्र स्थित मीना नगर गली नं 10 की हालत पिछले कई सालों से बदहाल बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार गली की ये कंडीशन बहुत टाइम से खराब है, लेकिन नगर निगम द्वारा आज तक कोई सुध नहीं ली गई।

गली की नालियां पूरी तरह ब्लॉक हैं। थोड़ी सी बारिश में ही पूरी गली तालाब में तब्दील हो जाती है। जगह-जगह जलभराव, कीचड़ और कूड़े-कचरे का अंबार लगा है। बदबू और मच्छरों के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल के बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है।

स्थानीय निवासी रामप्रसाद शर्मा (68) ने बताया हम कई बार लिखित शिकायत दे चुके हैं। बच्चे स्कूल नहीं जा पाते, फिसल कर गिर जाते हैं। बुजुर्ग लोग चोटिल हो रहे हैं। रोजाना कीचड़ और बदबू से जीना मुश्किल है।

एक अन्य निवासी ने बताया वोही स्कूल के बच्चों को आने जाने में बहुत दिक्कत की सामना करना पड़ रहा ल। नालियों की जाम की वजह पानी का जमाव होता है 

स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार नगर निगम, नगर आयुक्त और मेयर से शिकायत की, जनसुनवाई में भी मामला उठाया, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला। जमीन पर कोई काम नहीं हुआ।

लोगों का कहना है टैक्स तो हम नियमित भरते हैं, लेकिन सुविधा शून्य है। विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन मीना नगर गली नं 10 की हालत देखकर सारे दावे फेल नजर आते हैं। अब स्थानीय लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि अगर जल्द ही गली की नालियों की सफाई और सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, तो वे नगर निगम कार्यालय का घेराव करेंगे।जनता का सवाल कब जागेगा नगर निगम? प्रशासन कब लेगा संज्ञान? संपर्क करने पर नगर निगम के संबंधित अधिकारियों का कोई जवाब नहीं मिला।

संबंधित खबरें

कमेंट्स 0

अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!

आपका कमेंट लिखें
कमेंट मॉडरेशन के बाद दिखाए जाएंगे।