मुख्य कंटेंट पर जाएं
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
--:--:-- लॉगिन
BCC24 News
विज्ञापन : Article Top

नाबालिग किशोरी एक सप्ताह से लापता, युवक पर भगाने का आरोप...

अमित कुमार प्रकाशित : 10 सितंबर 2026, 10:08 PM अपडेटेड : 16 अक्टूबर 2026, 03:53 PM 129
नाबालिग किशोरी एक सप्ताह से लापता, युवक पर भगाने का आरोप...

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी करीब एक सप्ताह पूर्व घर से बिना बताए निकल गई थी, जिसके बाद से परिजन उसकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।

किशोरी के पिता ने मामले में दुबहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए गड़वार थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 8 सितंबर को आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

इस संबंध में चौकी इंचार्ज बांक बहादुर सिंह ने बताया कि नाबालिग किशोरी की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच के साथ ही किशोरी और आरोपी युवक का पता लगाने में जुटी है।

संबंधित खबरें

कमेंट्स 0

अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!

आपका कमेंट लिखें
कमेंट मॉडरेशन के बाद दिखाए जाएंगे।