पटनासिटी। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता मुकेश कुमार ठाकुर को जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ का बिहार प्रदेश सचिव मनोनीत किए जाने पर पटना साहिब क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जताई और उन्हें बधाई दी।
इस अवसर पर भद्रघाट, पटना सिटी स्थित उनके आवासीय कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यहां पहुंचे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुकेश कुमार ठाकुर को अंगवस्त्र एवं फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर आसिफ कमाल, अंजनी पटेल, अमित कुमार सिंह, शैलेश कुमार यादव, मुकेश सिन्हा, अंकित वर्मा, राहुल खंडेलवाल, बाबू भाई, गुड्डू पाठक, आफताब गुड्डू, अजय यादव, धर्मेंद्र पटेल, विक्की निषाद, राहुल चौधरी, अमन कुशवाहा और संजीव कुशवाहा सहित कई लोग मौजूद रहे। इसके अलावा एनडीए के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फोन एवं सोशल मीडिया के माध्यम से भी उन्हें बधाई दी।
मुकेश कुमार ठाकुर ने नई जिम्मेदारी सौंपने के लिए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा तथा खगड़िया विधायक एवं जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
कमेंट्स 0
अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!