मुख्य कंटेंट पर जाएं
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
--:--:-- लॉगिन
BCC24 News
विज्ञापन : Article Top

महिला ने अपनी जीवन लीला की समाप्त पुलिस ने पति समेत तीन गिरफ्तार

अमित कुमार प्रकाशित : 28 सितंबर 2026, 10:04 PM अपडेटेड : 1 अक्टूबर 2026, 07:24 PM 3
महिला ने अपनी जीवन लीला की समाप्त पुलिस ने पति समेत तीन गिरफ्तार

रामपुर। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र की अजीतपुर चौकी क्षेत्र में 23 वर्षीय महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला के पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में एफआईआर भी दर्ज की गई है।अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि महिला की शादी पिछले नवंबर माह में हुई थी।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया, जहां शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।पुलिस के अनुसार परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में महिला के पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे के कारणों और घटनाक्रम की भी पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

कमेंट्स 0

अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!

आपका कमेंट लिखें
कमेंट मॉडरेशन के बाद दिखाए जाएंगे।