मुख्य कंटेंट पर जाएं
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
--:--:-- लॉगिन
BCC24 News
विज्ञापन : Article Top

लूट का समाराज्य! 6 जिलों में वारदातें, 16 FIR दर्ज

अमित कुमार प्रकाशित : 12 अक्टूबर 2026, 11:52 PM अपडेटेड : 17 अक्टूबर 2026, 12:25 AM 3
लूट का समाराज्य! 6 जिलों में वारदातें, 16 FIR दर्ज

पानीपत। नूंह से फरीदाबाद, पलवल, हिसार, भिवानी और गुरुग्राम तक लूटपाट और चोरी की वारदातों का आरोप, 16 एफआईआर और पुलिस की लंबी तलाश! आखिरकार शातिर हाकिम खान को पानीपत पुलिस ने रोहतक से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर अलग-अलग जिलों में लूटपाट, चोरी और डकैती जैसी वारदातों में संलिप्त होने के आरोप हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम कई आपराधिक मामलों में सामने आया है और उस पर लाखों रुपये की लूटपाट के आरोप हैं।

हाकिम खान ने पानीपत में भी ट्राला लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। इसी मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को रोहतक से गिरफ्तार कर लिया। नूंह से लेकर गुरुग्राम और हिसार से लेकर पानीपत तक फैले आपराधिक मामलों के चलते अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि वारदातों की कड़ियां जोड़ी जा सकें और उसके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

16 एफआईआर दर्ज कई जिलों में वारदातों के आरोप और लाखों की लूटपाट का मामला। अब पुलिस की गिरफ्त में आए हाकिम खान से पूछताछ में दूसरे मामलों को लेकर क्या खुलासे होते हैं।

संबंधित खबरें

कमेंट्स 0

अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!

आपका कमेंट लिखें
कमेंट मॉडरेशन के बाद दिखाए जाएंगे।