मुख्य कंटेंट पर जाएं
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
--:--:-- लॉगिन
BCC24 News
विज्ञापन : Article Top

जिला सहकारी बैंक चेयरमैन पर मारपीट का आरोप, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

अमित कुमार प्रकाशित : 9 अक्टूबर 2026, 11:17 PM अपडेटेड : 15 अक्टूबर 2026, 01:57 PM 4
जिला सहकारी बैंक चेयरमैन पर मारपीट का आरोप, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र के पचखोरा गांव निवासी बजरंग सेवक ने जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दुबे और उनके भांजे अंबरीश ओझा पर मारपीट का आरोप लगाया है।

पीड़ित बजरंग सेवक ने बताया कि वह जिला सहकारी बैंक में चपरासी के पद पर तैनात था। उसी बैंक में काम करने वाले विनय कुमार पर उसने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख 10 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया। पीड़ित का कहना है कि 9 साल बीत जाने के बाद भी न तो नौकरी मिली और न ही पूरा पैसा वापस मिला। अभी तक 68 हजार रुपये ही लौटाए गए हैं, जबकि 1 लाख 42 हजार रुपये अभी भी बाकी हैं।

बजरंग सेवक का आरोप है कि विनय कुमार चेयरमैन का करीबी है। पैसा मांगने पर जब वह बैंक गया तो चेयरमैन विनोद शंकर दुबे और उनके बहन के लड़के अंबरीश ओझा ने बैंक परिसर में ही पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसके कान में चोट आई और गाली-गलौज भी की गई।पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि विनय कुमार चेयरमैन का करीबी होने के कारण कर्मचारियों से बीस-बीस हजार रुपये कारण के नाम पर वसूली करता है और वह पैसा चेयरमैन को देता है। पैसा मांगने पर गाली-गलौज करता है।

इस मामले में पीड़ित ने चितबड़ागांव थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर आरोपी दो दिन थाने में बंद भी रहा था। पीड़ित का कहना है कि दरोगा पैसा लेकर उसे छोड़ देते हैं। अब पीड़ित ने एसपी को पत्र के माध्यम से शिकायत भेजी है और सीजेएम कोर्ट में भी प्रार्थना पत्र दिया है।

संबंधित खबरें

कमेंट्स 0

अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!

आपका कमेंट लिखें
कमेंट मॉडरेशन के बाद दिखाए जाएंगे।