मुख्य कंटेंट पर जाएं
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
--:--:-- लॉगिन
BCC24 News
विज्ञापन : Article Top
राज्य Breaking

जौहर ट्रस्ट मामले में आजम खान की मुश्किलें बढ़ी

अमित कुमार प्रकाशित : 14 अक्टूबर 2026, 10:34 PM अपडेटेड : 15 अक्टूबर 2026, 04:23 PM 1
जौहर ट्रस्ट मामले में आजम खान की मुश्किलें बढ़ी

रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की शिकायत पर रामपुर के अजीमनगर थाने में FIR दर्ज की गई है।

प्राप्त FIR की प्रति के अनुसार, मुकदमा संख्या 0224/2026 दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61, 316(5) और 318(4) के साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 13(1)(d) और 13(2) लगाई गई हैं। जौहर ट्रस्ट और विश्वविद्यालय से जुड़े लेन-देन की जांच

मामला मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े कथित वित्तीय लेन-देन, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग और आर्थिक अनियमितताओं के आरोपों से संबंधित है। जांच एजेंसी ट्रस्ट को प्राप्त धनराशि, चंदे के स्रोत और विश्वविद्यालय के निर्माण में हुए खर्च की पड़ताल कर रही है। जेल में आठ घंटे हुई थी पूछताछ

FIR दर्ज होने से पहले प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने रामपुर जिला जेल में आजम खान से करीब आठ घंटे तक पूछताछ की थी। इसके बाद मामले में नई FIR दर्ज होने से राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। 

फिलहाल मामले में जांच जारी है। FIR में लगाए गए आरोप अभी जांच का विषय हैं। आरोप साबित होना न्यायिक प्रक्रिया पर निर्भर करेगा।

संबंधित खबरें

कमेंट्स 0

अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!

आपका कमेंट लिखें
कमेंट मॉडरेशन के बाद दिखाए जाएंगे।