मुख्य कंटेंट पर जाएं
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
--:--:-- लॉगिन
BCC24 News
विज्ञापन : Article Top

दुर्गा पूजा से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च

अमित कुमार प्रकाशित : 14 अक्टूबर 2026, 10:31 PM अपडेटेड : 15 अक्टूबर 2026, 04:23 PM 1
दुर्गा पूजा से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च

झारखंड के चक्रधरपुर दुर्गा पूजा के मद्देनजर शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस बल की भारी तैनाती देखने को मिली। फ्लैग मार्च में एसडीएम, एसडीपीओ, सीओ और बीडीओ सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार भी पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि दुर्गा पूजा के दौरान शहर में किसी भी प्रकार की अशांति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

संबंधित खबरें

कमेंट्स 0

अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!

आपका कमेंट लिखें
कमेंट मॉडरेशन के बाद दिखाए जाएंगे।