मुख्य कंटेंट पर जाएं
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
--:--:-- लॉगिन
BCC24 News
विज्ञापन : Article Top

दुर्गा पूजा को लेकर यातायात एसपी ने पूजा पंडालों का निरीक्षण किया

अमित कुमार प्रकाशित : 14 अक्टूबर 2026, 10:32 PM अपडेटेड : 15 अक्टूबर 2026, 04:23 PM 1
दुर्गा पूजा को लेकर यातायात एसपी ने पूजा पंडालों का निरीक्षण किया

पटना। दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक (यातायात) ने खजपुरा और जगदेव पथ मोड़ स्थित पूजा पंडालों का स्थल निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान यातायात डायवर्जन प्लान की समीक्षा की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने और यातायात व्यवस्था को बेहतर करने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।

मौके पर ट्रैफिक ओपी प्रभारी और पूजा समिति के सदस्य मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक (यातायात) ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं समिति सदस्यों को आपसी समन्वय बनाकर सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

संबंधित खबरें

कमेंट्स 0

अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!

आपका कमेंट लिखें
कमेंट मॉडरेशन के बाद दिखाए जाएंगे।