मुख्य कंटेंट पर जाएं
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
--:--:-- लॉगिन
BCC24 News
विज्ञापन : Article Top

दानापुर के होटलों में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, विदेशी महिला समेत पांच गिरफ्तार

अमित कुमार प्रकाशित : 4 अक्टूबर 2026, 10:43 PM अपडेटेड : 17 अक्टूबर 2026, 12:45 AM 182
दानापुर के होटलों में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, विदेशी महिला समेत पांच गिरफ्तार

फुलवारीशरीफ। सगुना मोड़ और गोला रोड स्थित दो होटलों में देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने खुलासा किया है. गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की रात की गयी छापेमारी में एक विदेशी महिला समेत तीन महिलाओं और दो होटल मैनेजरों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मौके से तीन मोबाइल, एक पासपोर्ट, दो रजिस्टर और आपत्तिजनक सामान बरामद किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दानापुर के कुछ होटलों में बाहर से महिलाओं और युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर उनके नेतृत्व में थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार और तकनीकी टीम के साथ छापेमारी दल का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने सबसे पहले सगुना मोड़ स्थित एक होटल में छापेमारी की. यहां एक विदेशी महिला को हिरासत में लिया गया. उसके पास से दो मोबाइल, पासपोर्ट और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया. होटल का रजिस्टर भी पुलिस ने जब्त किया. मामले में होटल के मैनेजर रविंद्र सिंह, निवासी साहेबपुर कमाल, बेगूसराय को गिरफ्तार किया गया।

इसके बाद पुलिस टीम ने गोला रोड स्थित एक अन्य होटल में छापेमारी की. यहां दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया. इनमें एक छत्तीसगढ़ और दूसरी पश्चिम बंगाल की रहने वाली बतायी गयी है. महिलाओं के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ. होटल से आपत्तिजनक सामान और रजिस्टर भी जब्त किया गया. होटल के मैनेजर पप्पू कुमार, निवासी धरैया, बांका को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि उन्हें दलालों के माध्यम से बहला-फुसलाकर लाया गया था और होटलों में देह व्यापार कराया जा रहा था. विदेशी महिला करीब एक सप्ताह से होटल में रह रही थी. उसके पास मिले पासपोर्ट की जांच की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में होटल मालिकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जायेगा. गिरफ्तार दोनों होटल मैनेजरों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

संबंधित खबरें

कमेंट्स 0

अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!

आपका कमेंट लिखें
कमेंट मॉडरेशन के बाद दिखाए जाएंगे।