मुख्य कंटेंट पर जाएं
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
--:--:-- लॉगिन
BCC24 News
विज्ञापन : Article Top

अभियुक्त को लाभ पहुंचाने के आरोप में कार्रवाई

अमित कुमार प्रकाशित : 9 अक्टूबर 2026, 11:13 PM अपडेटेड : 17 अक्टूबर 2026, 03:47 PM 196
अभियुक्त को लाभ पहुंचाने के आरोप में कार्रवाई

दरभंगा के लहेरियासराय थाना में पदस्थापित प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक ईशु रानी को कांड के अभियुक्त को लाभ पहुंचाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऑडियो की विभागीय जांच के बाद पुलिस विभाग ने यह कार्रवाई की है।

निलंबन अवधि में उन्हें सामान्य जीवनयापन भत्ता देय होगा और उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र दरभंगा निर्धारित किया गया है। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो की जांच लहेरियासराय के पर्यवेक्षी पदाधिकारी से कराई गई थी।पर्यवेक्षी पदाधिकारी द्वारा समर्पित जांच रिपोर्ट में ऑडियो की जांच के दौरान अनुसंधानकर्ता ईशु रानी की ओर से कांड के अभियुक्त को लाभ पहुंचाने की नीयत से संबंधित बातचीत किए जाने की पुष्टि की गई। जांच प्रतिवेदन के आधार पर उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।नाबालिग लड़की के लापता होने से जुड़ा है मामला एक नाबालिग लड़की के लापता होने की शिकायत है।

शिकायतकर्ता के अनुसार उनकी 16 वर्षीय बेटी 6 मई 2026 की रात करीब 8 बजे दुकान से ठंडा लाने की बात कहकर घर से निकली थी। रात नौ बजे तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। शिकायत में आरोप लगाया गया कि खोजबीन के दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि लड़की को कुछ लोगों ने कथित तौर पर अपने कब्जे में रखा है। शिकायत में आकाश सहनी, उसकी पत्नी मंजू देवी और उपासना कुमारी समेत अन्य के खिलाफ कार्रवाई कर लड़की की बरामदगी की मांग की गई थी।

संबंधित खबरें

कमेंट्स 0

अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!

आपका कमेंट लिखें
कमेंट मॉडरेशन के बाद दिखाए जाएंगे।