मुख्य कंटेंट पर जाएं
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
--:--:-- लॉगिन
BCC24 News
विज्ञापन : Article Top

आपत्तिजनक गाने को लेकर डॉ० उर्मिला ठाकुर ने DGP को सौंपा ज्ञापन

अमित कुमार प्रकाशित : 5 अक्टूबर 2026, 11:05 PM अपडेटेड : 17 अक्टूबर 2026, 03:59 PM 142
आपत्तिजनक गाने को लेकर डॉ० उर्मिला ठाकुर ने DGP को सौंपा ज्ञापन

पटना। बिहार नाई समाज की बहू-बेटियों को लेकर आपत्तिजनक गाने के आरोप में घटिया और अश्लील व्यक्ति गणेश लाजवाब यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बिहार विधानपरिषद् सदस्या माननीय डॉ उर्मिला ठाकुर नें आज बिहार की DGP प्रीता वर्मा से उनके कार्यालय में मुलाकात कर आवेदन सौंपा।मुलाकात के दौरान डॉ.उर्मिला ठाकुर ने पूरे मामले की गंभीरता से जानकारी देते हुए निष्पक्ष जांच और दोषी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग रखी।

हालाँकि बिहार सहित झारखंड के कई ज़िलों में केश दर्ज की गई हैं । इसी प्रारूप को देखते हुए DGP महोदया ने आश्वासन दिया कि किसी एक केस जिसमें मुजफ्फरपुर से ट्रांसफर कर वैशाली के पातेपुर थाना में लाया जाएगा जहाँ उसका गृह थाना हैं।और पूरे इस मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान नाई समाज से डॉ. गोपाल ठाकुर, संजय कुमार ठाकुर, देव किशुन ठाकुर, राजू ठाकुर, विनोद ठाकुर, जीतेन्द्र ठाकुर, पंकज ठाकुर एवं अशोक ठाकुर उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

कमेंट्स 0

अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!

आपका कमेंट लिखें
कमेंट मॉडरेशन के बाद दिखाए जाएंगे।